School Student Yojana: रोजाना स्कूल जाने वाले छात्रों को शिक्षा विभाग देगा 20 रूपए

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
📊 योजना संक्षेप (Scheme Fact Sheet)
योजना का नाम:School Student Yojana: रोजाना स्कूल जाने वाले छात्रों को शिक्षा विभाग देगा 20 रूपए
राज्य / केंद्र:Central Government
मंत्रालय / विभाग:Government of India

🎯 पात्रता की जाँच करें (Check Your Eligibility)

अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करके तुरंत जांचें कि क्या आप इस योजना के योग्य हैं:

शिक्षा विभाग ने एक और नयी योजना की शुरुवात की है जिसके तहत स्कूलों में नियमित रूप से उपस्थित विद्यार्थियों को ₹20 का इनाम दिया जाएगा।

सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के लिए अब बड़ी खुशखबरी है। अब राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने सभी सरकारी, प्राइमरी, अपर प्राइमरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के लिए एक अद्वितीय पहल की है। यदि छात्र नियमित रूप से स्कूल आते हैं और अपने क्लास वर्क को पूरा करते हैं, तो उन्हें साल के 3 महीने, अगस्त, अक्टूबर और दिसंबर की अमावस्या के दिन 20 रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

शिक्षा विभाग द्वारा नवाचार की शुरुआत की गई है, जिसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के ठहराव को सुनिश्चित करना और उन्हें नियमित स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस नए पहल में प्रत्येक सरकारी स्कूल में उपस्थिति में शीर्ष पंच विद्यार्थियों को प्रति बार 20-20 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार प्रति वर्ष तीन बार वितरित किया जाएगा, प्रत्येक 3 महीने में उपस्थिति के आधार पर छात्रों का चयन किया जाएगा।

सामुदायिक जागरूकता दिवस कार्यक्रम

पुरस्कार वितरण स्कूलों में सामुदायिक जागरूकता दिवस कार्यक्रम के दौरान होगा। इस विशेष कार्यक्रम को ‘सामुदायिक जागरूकता दिवस’ के नाम से जाना जाएगा। इस दिन स्कूल में एक अध्यापक-अभिभावक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें माता-पिता के सामने बच्चों को प्रोत्साहित किया जाएगा और उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा।

यह कार्यक्रम वर्ष में तीन बार आयोजित होगा

सरकारी विद्यालयों में यह कार्यक्रम वर्ष में तीन बार आयोजित होगा। भारतीय पंचांग की अमावस्या तिथियों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अमावस्या के दिन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा क्योंकि इस दिन श्रमिक वर्ग काम से छुट्टी प्राप्त करता है, जिससे उनके बच्चों को स्कूल में नियमित भेजने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

शिक्षा विभाग ने सत्र 2024-25 में अगस्त, अक्टूबर और दिसंबर के अमावस्या के दिन समुदाय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इन कार्यक्रमों को सरकारी अवकाश के रूप में सम्पन्न किया जाएगा और अगले दिन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा परिषद के आयुक्त अविचल चतुर्वेदी ने सामुदायिक जागरूकता दिवस के आयोजन और पुरस्कार के संबंध में आदेश जारी किए हैं। इसके अनुसार, साल में तीन बार स्कूल के टॉपर पंच-पंच विद्यार्थियों को 20-20 रुपए के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

शेयर करें: 📲 WhatsApp ✈️ Telegram
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Sanjay

I am Sanjay Verma from Rajasthan, with a passion for writing about state and central government schemes. I have approximately four years of experience in this field and have been contributing to the government schemes section of YojanaON.com since April 2024.

Leave a Comment

🌐 भाषा (Language):
Close This Ads