महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना (Majhi Ladki Bahin Yojana) ने प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत सहारा दिया है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,500 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।
हाल ही में अप्रैल 2025 की 10वीं किस्त का वितरण शुरू हुआ है, और अब लाभार्थी महिलाएं यह जानना चाहती हैं कि 11वीं किस्त कब आएगी? इस लेख में हम जानेंगे कि 11वीं किस्त की संभावित तारीख क्या हो सकती है, पिछली किस्तों का पैटर्न कैसा रहा है, और आप कैसे चेक कर सकते हैं कि आपकी किस्त आई है या नहीं।
अब तक का भुगतान पैटर्न
- योजना की शुरुआत जुलाई 2024 से हुई थी।
- प्रत्येक महीने ₹1,500 की राशि ट्रांसफर की जाती है।
- अब तक Ladki Bahin Yojana की 10वीं किस्त जारी की जा चुकी हैं।
- अप्रैल की किस्त (10वीं) को लेकर लाभार्थियों के बैंक खातों में 2 मई से 7 मई 2025 के बीच पैसे ट्रांसफर किए जा रहे हैं।
11वीं किस्त की संभावित तारीख
योजना का भुगतान मासिक रूप से किया जाता है, और अब तक लगभग हर महीने की पहली सप्ताह में राशि जारी की जाती रही है। ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि:
11वीं किस्त यानी मई 2025 की किश्त अब जून 2025 के पहले सप्ताह में लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक ladki bahin yojana 11th installment date घोषित नहीं की गई है। अंतिम पुष्टि महिला एवं बाल विकास विभाग या राज्य सरकार द्वारा ही की जाएगी।
किसे मिल रही है योजना का लाभ?
मुख्यमंत्री लाडकी बहीण योजना का उद्देश्य राज्य की गरीब, पिछड़ी, अनुसूचित जाति/जनजाति और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से मज़बूत बनाना है। इस योजना का लाभ उन्हें मिलता है:
- जिनकी उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच है।
- जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय ₹2.5 लाख या उससे कम है।
- जिनके पास आधार से लिंक बैंक खाता है।
- जो महाराष्ट्र की निवासी हैं।
किस्त की स्थिति ऐसे चेक करें
यदि आप जानना चाहते हैं कि आपकी किस्त आपके खाते में आई है या नहीं, तो आप निम्नलिखित तरीकों का उपयोग कर सकते हैं:
- SMS अलर्ट देखें: अगर आपके बैंक खाते में SMS सेवा एक्टिव है, तो आपको राशि जमा होने का मैसेज मिल जाएगा।
- बैंक पासबुक अपडेट करें: पासबुक अपडेट कराने से आपको ट्रांजैक्शन की जानकारी मिल जाएगी।
- मोबाइल बैंकिंग / नेट बैंकिंग: बैंक ऐप या वेबसाइट पर जाकर खाते की स्थिति देखें।
- CSC केंद्र या पंचायत ऑफिस: अगर आपको डिजिटल जानकारी नहीं मिल रही है तो नजदीकी CSC या पंचायत में संपर्क करें।
आधिकारिक पोर्टल से जानकारी लें
योजना से जुड़ी अपडेट के लिए आप सरकार के अधिकृत पोर्टल https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं। यहां पर पात्रता, रजिस्ट्रेशन की स्थिति और भुगतान स्थिति से जुड़ी जानकारी समय-समय पर अपडेट की जाती है।