MP Board Result 2025: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, डायरेक्ट लिंक से चेक करे, टॉपर्स लिस्ट देंखे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने आज यानी 6 मई 2025 को कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्रों का लंबे समय से इंतजार अब खत्म हो चुका है। बोर्ड ने सुबह 10 बजे 10वीं का रिजल्ट घोषित किया और इसके तुरंत बाद 12वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया।

MP Board Result 2025 ऑफिशियल वेबसाइट्स और डिजिलॉकर पर उपलब्ध है। आइए जानते हैं इस साल के टॉपर्स, रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया और जरूरी अपडेट्स।

10वीं की टॉपर: प्रज्ञा जायसवाल ने रचा इतिहास

इस साल MP बोर्ड की कक्षा 10वीं में प्रज्ञा जायसवाल ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। उन्होंने सभी विषयों में फुल मार्क्स यानी 500 में से 500 अंकप्राप्त किए हैं। उन्होंने अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान – सभी विषयों में 100 में से 100 नंबर हासिल किए हैं।

इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रज्ञा को व्यक्तिगत रूप से बधाई दी और कहा कि “मैं इस बच्ची से मिलना चाहूंगा कि उसने ऐसा क्या लिखा कि उसे शत-प्रतिशत अंक मिले।”

12वीं की टॉपर: प्रियाल द्विवेदी

कक्षा 12वीं में प्रियाल द्विवेदी, जो सतना जिले से हैं, ने टॉप किया है। उन्होंने 492 अंक प्राप्त किए हैं। सीएम मोहन यादव ने उन्हें भी बधाई देते हुए कहा कि यह बेटियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि है।

कहां चेक करें MP Board Result 2025?

MP बोर्ड रिजल्ट 2025 ऑफिशियल वेबसाइट्स पर उपलब्ध है:

MP Board Result 2025
MP Board Result 2025

इसके अलावा आप डिजिलॉकर पर भी अपनी प्रोविजनल मार्कशीट देख सकते हैं।

MP Board Result 2025 कैसे चेक करें?

  1. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं (mpbse.nic.in या mpresults.nic.in)।
  2. “MP Board 10th/12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
  4. “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, उसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट भी ले लें।

डिजिलॉकर से रिजल्ट कैसे चेक करें?

  1. digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं या ऐप इंस्टॉल करें।
  2. अपने मोबाइल नंबर और OTP से लॉगिन करें।
  3. “Education” सेक्शन में जाएं और MP Board Result 2025 लिंक चुनें।
  4. रोल नंबर और स्कूल कोड भरें और सबमिट करें।
  5. रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक लाने होंगे। यदि कोई छात्र किसी एक या दो विषयों में फेल हो जाता है तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।

फेल होने पर मिलेगा दूसरा मौका

जो छात्र मुख्य परीक्षा में असफल होते हैं, उन्हें जुलाई 2025 में दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। यह सुविधा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के अंतर्गत दी जा रही है, जिससे छात्रों को अपनी शैक्षणिक प्रगति सुधारने का एक और मौका मिल सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Sanjay

I am Sanjay Verma from Rajasthan, with a passion for writing about state and central government schemes. I have approximately four years of experience in this field and have been contributing to the government schemes section of YojanaON.com since April 2024.

Leave a Comment