PM Ujjwala Yojana 2025-26: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नए आवेदन शुरू, ऐसे करे आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2025 के लिए सरकार ने नए वित्तीय वर्ष 2025-26 में एक बार फिर मंजूरी प्रदान कर दी है। हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा घरेलू एलपीजी कनेक्शन और सब्सिडी को जारी रखने का निर्णय लिया गया है। देशभर में 10.33 करोड़ से अधिक उज्ज्वला कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं, जिससे यह योजना गरीब परिवारों की सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक बन चुकी है।

योजना का उद्देश्य

उज्ज्वला योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और बीपीएल परिवारों की महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराना है, ताकि वह परंपरागत चूल्हों की बजाय स्वच्छ ईंधन का उपयोग कर सकें। वर्ष 2025 में सरकार ने योजना का दायरा और बढ़ाने की घोषणा की है। नए आवेदन अब दोबारा शुरू कर दिए गए हैं, जिसके माध्यम से पात्र महिलाएँ मुफ्त कनेक्शन प्राप्त कर सकती हैं।

इसके साथ ही सरकार ने एलपीजी सिलेंडर पर प्रति रिफिल 300 रुपये की सब्सिडी देने का फैसला भी बरकरार रखा है, जो साल में अधिकतम 9 रिफिल तक मिलेगी। पहला सिलेंडर और गैस स्टोव भी पात्र लाभार्थियों को निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

सब्सिडी और मुफ्त कनेक्शन का पूरा लाभ

योजना के तहत पात्र महिला को एक डिपॉजिट-फ्री एलपीजी कनेक्शन प्रदान किया जाता है। इसके साथ 14.2 किलोग्राम सिलेंडर, प्रेशर रेगुलेटर, सुरक्षा होज़, इंस्टॉलेशन सुविधा और गैस कंज्यूमर कार्ड शामिल होते हैं।

पहला सिलेंडर और रिफिल पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराया जाता है। इसके बाद हर रिफिल पर 300 रुपये की सब्सिडी सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से प्राप्त होती है, जिसका लाभ एक वित्तीय वर्ष में कुल 9 रिफिल तक दिया जाता है।

पात्रता और जरूरी शर्तें

उज्ज्वला योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र कम से कम 18 वर्ष होना चाहिए और उसका परिवार बीपीएल श्रेणी या SECC-11 सूची में होना चाहिए। परिवार के पास पहले से एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए।

साल 2025 में सब्सिडी प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया अनिवार्य कर दी गई है। आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा होने पर ही सब्सिडी जारी की जाती है।

आवश्यक दस्तावेज

आवेदन के साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड या SECC-11 सूची में नाम, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर प्रस्तुत करना अनिवार्य होता है। यदि परिवार के पास पहले से कोई एलपीजी कनेक्शन नहीं है और सभी शर्तें पूरी होती हैं, तो आवेदन स्वीकृत होने पर नया कनेक्शन जारी कर दिया जाता है।

आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2025 के लिए आवेदन करना अब बेहद आसान हो चुका है। आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और “Apply for New Ujjwala Connection” विकल्प पर क्लिक करें। आवेदन फॉर्म में नाम, आधार नंबर, पता, बैंक विवरण और मोबाइल नंबर जैसी बुनियादी जानकारी भरनी होती है।

लाभार्थी अपनी पसंद के एलपीजी प्रदाता जैसे इंडेन, भारत गैस या एचपी गैस को भी चुन सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Sanjay

I am Sanjay Verma from Rajasthan, with a passion for writing about state and central government schemes. I have approximately four years of experience in this field and have been contributing to the government schemes section of YojanaON.com since April 2024.

Leave a Comment