Shala Darpan 5th Result: राजस्थान 5वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजस्थान की 5वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों का इंतजार अब खत्म हो गया है। प्रारंभिक शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग बीकानेर ने आज, 30 मई, दोपहर 3 बजे 5वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा की है। कक्षा 5वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए यहाँ डायरेक्ट लिंक उपलब्ध है।

5वीं बोर्ड परीक्षा में 14 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इन सभी छात्र-छात्राओं को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार था। अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। पंचायती राज विभाग द्वारा राजस्थान 5वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है। आप इसे शालदर्पण पोर्टल से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट 2024

प्रारंभिक शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग बीकानेर द्वारा राजस्थान 5वीं बोर्ड का परिणाम “राज शाला दर्पण” पोर्टल पर जारी किया गया है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी छात्र-छात्राएं अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

5वीं बोर्ड परीक्षा के मार्कशीट में बच्चों को मार्क्स की बजाय ग्रेड दिए जाएंगे। इन ग्रेडों में A, B, C, और D तक के छात्र-छात्राएं को पास माना जाएगा, जबकि E1 और E2 ग्रेड वाले छात्र-छात्राएं को फेल माना जाएगा। यदि किसी छात्र-छात्रा को एक या दो विषयों में E ग्रेड मिलता है, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी। इस बार, 5वीं बोर्ड में भी छात्र-छात्राओं को फेल करने का प्रावधान है।

शाला दर्पण पोर्टल पर 5वीं का रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया:

राजस्थान 5वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम की जांच के लिए आपको अपने मोबाइल में rajshaladarpan.nic.in वेबसाइट खोलनी होगी।

उसके बाद, आपको 5वीं बोर्ड के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।

आपके मोबाइल पर वेबसाइट का नया पेज खुल जाएगा।

वहाँ पर अपना नाम या रोल नंबर डालकर “सर्च” बटन पर क्लिक करें।

आपके मोबाइल पर बोर्ड परीक्षा का परिणाम दिखाई जाएगा।

आप इस परिणाम को मोबाइल में सेव भी कर सकते हैं, ताकि आपको बार-बार वेबसाइट पर जाने की आवश्यकता ना हो।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Sanjay

I am Sanjay Verma from Rajasthan, with a passion for writing about state and central government schemes. I have approximately four years of experience in this field and have been contributing to the government schemes section of YojanaON.com since April 2024.

Leave a Comment