Rajasthan 3rd Grade Teacher Admit Card 2026: राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर एडमिट कार्ड जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2026 के तहत आयोजित होने वाली परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार REET Mains / थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। वहीं, परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 12 जनवरी 2026 को जारी कर दिए है।

बोर्ड ने साफ कर दिया है कि बिना एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए सभी उम्मीदवार समय रहते अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें।

Rajasthan 3rd Grade Teacher Admit Card 2026

राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा लेवल-प्रथम और लेवल-द्वितीय के लिए अलग-अलग तिथियों और शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पारियों में होगी।

  • प्रथम पारी: प्रातः 10:00 बजे से 12:30 बजे तक
  • द्वितीय पारी: अपरान्ह 3:00 बजे से 5:30 बजे तक

Rajasthan 3rd Grade Teacher Exam Date 2026

  • 17 जनवरी 2026: लेवल-प्रथम (सामान्य)
  • 18 जनवरी 2026: लेवल-द्वितीय (Science Maths – सुबह, Social Study – शाम)
  • 19 जनवरी 2026: लेवल-द्वितीय (English – सुबह, Hindi – शाम)
  • 20 जनवरी 2026: लेवल-प्रथम एवं द्वितीय (Sanskrit)

Rajasthan 3rd Grade Teacher Bharti 2026

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 7759 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। विभागवार पदों का वितरण इस प्रकार है:

  • प्रारंभिक शिक्षा विभाग (लेवल-प्रथम): लगभग 5000 पद
  • माध्यमिक / संस्कृत शिक्षा विभाग (लेवल-द्वितीय): 2123 पद
  • अन्य विभागीय पद शेष श्रेणियों में शामिल हैं

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर 2025 से 6 दिसंबर 2025 तक चली थी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब परीक्षा और एडमिट कार्ड को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया गया है।

परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परीक्षार्थियों के लिए कुछ अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा।

इसके अलावा, एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि) साथ लाना जरूरी होगा। परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका से संबंधित सभी नियमों का पालन करना होगा।

REET Mains Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. “Rajasthan 3rd Grade Teacher Admit Card 2026” लिंक को चुनें।
  4. अब अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  5. “Get Admit Card” पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
REET Mains Admit Card 2026 Link
Admit Card Download Link
Admit Card Notice
Official Website
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Sanjay

I am Sanjay Verma from Rajasthan, with a passion for writing about state and central government schemes. I have approximately four years of experience in this field and have been contributing to the government schemes section of YojanaON.com since April 2024.

Leave a Comment