राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की परीक्षाएं वर्ष 2025 के लिए सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी हैं। अब लाखों छात्र-छात्राएं अपने RBSE 12वीं रिजल्ट 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, और उनका इंतजार अब खत्म हो चुका है। 22 मई 2025 को शाम 5 बजे, बोर्ड ने 12वीं के परिणाम जारी कर दिया है।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि RBSE 12th Result 2025 कहां और कैसे चेक कर सकते हैं, कौन-कौन सी वेबसाइट उपयोग करनी है, और किन स्ट्रीम्स के रिजल्ट एक साथ जारी।
Rajasthan Board 12th Result 2025 Date
RBSE ने अब पुष्टि कर दी है कि 12वीं का रिजल्ट 22 मई 2025 को शाम 5 बजे जारी कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए परिणाम जारी करने की प्रक्रिया में शामिल हुए है।
इस बार साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम्स का परिणाम एक साथ जारी किया गया है।
RBSE 12th Result 2025 कहां और कैसे चेक करें?
छात्र अपना परिणाम राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर या नाम के माध्यम से चेक कर सकते हैं:
आधिकारिक वेबसाइटें:
रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया (Roll Number से):
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “परीक्षा परिणाम” या “Results 2025” सेक्शन पर क्लिक करें।
- “RBSE 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- “Submit” पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट खुल जाएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
RBSE 12th Result 2025 Name wise
जो छात्र नाम से रिजल्ट देखना चाहते हैं, वे IndiaResults.com जैसी वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं:
प्रक्रिया:
- IndiaResults.com पर जाएं।
- “Rajasthan” राज्य का चयन करें।
- “RBSE 12th Arts/Science/Commerce Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- नाम और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
- सबमिट करें और स्क्रीन पर रिजल्ट देखें।
प्रोविजनल मार्कशीट
RBSE द्वारा जो रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया गया है, वह एक प्रोविजनल मार्कशीट के रूप में होगा। यह अंकतालिका केवल तत्काल उपयोग के लिए होती है। मूल मार्कशीट बाद में संबंधित स्कूलों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। छात्र इसे स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं।
