RBSE 10th 12th Result 2025: छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है! जानें कब आएगा रिजल्ट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
📊 योजना संक्षेप (Scheme Fact Sheet)
योजना का नाम:RBSE 10th 12th Result 2025: छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है! जानें कब आएगा रिजल्ट
राज्य / केंद्र:Central Government
मंत्रालय / विभाग:Government of India

🎯 पात्रता की जाँच करें (Check Your Eligibility)

अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करके तुरंत जांचें कि क्या आप इस योजना के योग्य हैं:

राजस्थान बोर्ड के लाखों छात्र बेसब्री से RBSE 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा समाप्त हुए कई हफ्ते हो चुके हैं और अब छात्रों के मन में केवल एक ही सवाल है – राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा?

कब तक आ सकता है राजस्थान बोर्ड रिजल्ट?

सूत्रों की मानें तो राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) मई के चौथे सप्ताह यानी के 25 मई के बाद कभी भी रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।

लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड के आधार पर संभावना जताई जा रही है कि RBSE 12th Result 2025 पहले आएगा, उसके कुछ दिन बाद 10वीं का रिजल्ट आएगा।

कैसे देखें 10वी और 12वी का रिजल्ट?

कक्षा 10वी और 12वी का रिजल्ट जारी होते ही छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर आसानी से देख सकते हैं। वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके, रोल नंबर डालते ही RBSE 10th 12th Result 2025 स्क्रीन पर आ जाएगा।

प्रिया की कहानी – रिजल्ट का तनाव और उम्मीद

कोटा की रहने वाली 12वीं की छात्रा प्रिया शर्मा बताती हैं, “मैंने साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई की है और जेईई की भी तैयारी कर रही हूँ। लेकिन रिजल्ट को लेकर मन में एक डर सा है। हर दिन जब बोर्ड की वेबसाइट चेक करती हूँ और रिजल्ट नहीं आता, तो बेचैनी और बढ़ जाती है।”

प्रिया जैसी लाखों छात्राओं और छात्रों की यही स्थिति है – कहीं खुशी की उम्मीद, तो कहीं असफलता का डर।

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी होते हैं। अगर कोई छात्र किसी एक या दो विषय में कम नंबर लाता है, तो उसके लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा का विकल्प भी होता है।

करियर एक्सपर्ट की सलाह – परिणाम के बाद के कदम

करियर काउंसलर और विशेषज्ञ, श्रीमती सिमा यादव कहती हैं, “राजस्थान बोर्ड रिजल्ट के बाद छात्रों को निराश होने के बजाय इसे एक नए अवसर के रूप में देखना चाहिए।

जिन छात्रों के अंक अच्छे आएंगे, उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए सही दिशा और कोर्स का चयन करना होगा। वहीं, जिन छात्रों को अपेक्षा के अनुसार अंक नहीं मिलते, वे भी हार मानने के बजाय पुनः प्रयास कर सकते हैं। सप्लीमेंट्री परीक्षा का विकल्प भी उनके लिए एक रास्ता हो सकता है।”

श्रीमती यादव आगे कहती हैं, “यह समय छात्रों को अपने अभिभावकों और शिक्षकों से मार्गदर्शन लेने का है। यह सुनिश्चित करना कि कौन सा कोर्स आपके लिए उपयुक्त रहेगा, यही अब अगला कदम होना चाहिए।”

शेयर करें: 📲 WhatsApp ✈️ Telegram
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Sanjay

I am Sanjay Verma from Rajasthan, with a passion for writing about state and central government schemes. I have approximately four years of experience in this field and have been contributing to the government schemes section of YojanaON.com since April 2024.

Leave a Comment

🌐 भाषा (Language):
Close This Ads