लाडली बहना योजना के बाद शुरू हुई सुभद्रा योजना, सभी महिलाओं को मिलेंगे 50,000 रुपये

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सरकार के द्वारा महिलाओं की आर्थिक रूप से मदद करने के लिए नई नई योजनाएं चलाई जा रही है। कुछ समय पहले ही मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना शुरू हुई है। इस योजना में महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये की किस्त सीधे बैंक खाते में दी जाती है।

मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना की तर्ज पर ही छत्तीसगढ़ में भी महतारी वंदना योजना शुरू की गई है। जिसमें महिलाओं को हर महीने किस्त के रूप में पैसे बैंक खाते में डालें जाते है।

हाल ही में उड़ीसा सरकार की महिलाओं के लिए भी नई योजना की घोषणा हुई है। जिसमें महिलाओं को 50000 हजार रुपये मिलेंगे। इस योजना का नाम सुभद्रा योजना है।

Subhadra Yojana Kya hai

गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार की महिलाओं को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए यह योजना शुरू की गई है। सुभद्रा योजना के तहत सभी महिलाओं को 50000 रुपये का वाउचर दिया जाएगा, जो 2 साल तक मान्य होगा इस दो सालों में महिलायें इस 50000 रुपये का इस्तेमाल अपनी जरूरत ने अनुसार कर पायेंगी।

दरअसल उड़ीसा में कुछ समय बाद विधानसभा चुनाव होने है। और राज्य में महिलाओं का बहुत बड़ा वोट बैंक है। महिलाओं का वोट अपनी तरफ खिचने के लिए सरकार यह तरीका अपना रही है.

मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी सरकार ने लाड़ली बहना शुरू करके महिलाओं का वोट हासिल करने में कामयाबी पाई है। ठीक यही प्लान अब उड़ीसा विधानसभा चुनाव में भी इस्तेमाल होने वाला है।

Subhadra Yojana Online Apply

सुभद्रा योजना का लाभ महिलाओं तक पहुचाने के लिए सबसे पहले इस योजना के लिए महिलाओं को रजिस्ट्रेशन करना होगा। अभी इस योजना की आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है। क्योंकि पूरे देश में लोक सभा चुनाव के कारण आचार संहिता लगु कर रखी है।

आचार संहिता हटने के बाद जून महीने में सुभद्रा योजना के लिए ऑफिशियल पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। जिसके माध्यम से सभी महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। और इसके बाद पात्र महिलाओं को 50000 रुपये का वाउचर दिया जाएगा। जो 2 साल तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Raj

I am Dhanraj from Rajasthan, and I like to write on topics related to states and central government schemes. I have experience working in this industry for about 4 years. I have been working in the govt schemes section of yojanaon.com since april 2024.

Leave a Comment