Anuprati Coaching Yojana 2025: मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Anuprati Coaching Yojana 2025 Merit List

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 11 दिसंबर 2025 को जारी कर दी गई है। अभ्यर्थियों को आवंटित कोचिंग संस्थान की जानकारी उनकी SSO ID पर उपलब्ध करवा दी गई है। उम्मीदवार अपनी SSO ID में लॉगिन करके यह देख सकते हैं कि उन्हें कौन-सा कोचिंग संस्थान अलॉट हुआ है। इस बार अभ्यर्थियों को तीन विकल्प दिए गए हैं—कोचिंग संस्थान ज्वॉइन करना, ज्वॉइन नहीं करना और ऑटो अपग्रेड। अभ्यर्थियों को इन तीनों में से किसी एक विकल्प का चयन अनिवार्य रूप से करना होगा।

Anuprati Coaching Yojana 2025

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 15 अगस्त से 30 सितंबर 2025 तक भरे गए थे। महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थियों ने SSO पोर्टल के माध्यम से इस योजना के लिए आवेदन किया था। मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत कुल 30,000 विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग सुविधा प्रदान की जाएगी।

अनुप्रति फ्री कोचिंग योजना राज्य के ऐसे छात्रों के लिए शुरू की गई है जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दूसरे शहरों में कोचिंग के लिए जाते है। इस Anuprati Coaching Yojana के तहत ऐसे छात्रों को आवास और भोजन के लिए हर साल 50,000 रूपये राशि प्रदान की जाएगी।

योजना का नाममुख्यमंत्री अनुप्रति फ्री कोचिंग योजना
इनके द्वारा शुरू की गयीराजस्थान सरकार
लाभार्थीराज्य के गरीब विधार्थी
उद्देश्यप्रोत्साहन धनराशि प्रदान करना
सीट30000
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://sje.rajasthan.gov.in/schemes/Anuprati.html

अनुप्रति फ्री कोचिंग योजना 2025: उद्देश्य

राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ विशेष पिछड़ा वर्ग/अन्य पिछड़ा वर्ग के बीपीएल एवं सामान्य वर्ग के बीपीएल परिवार के प्रतिभावान अभ्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएँ जैसे आई.ए.एस., आर.ए.एस., आई.आई.टी., आई.आई.एम., सी.पी.एम.टी. एन.आई.टी. एवं राजकीय इंजीनियरिंग एवं मेडिकल आदि में चयन उपरान्त आर्थिक सहायता प्रदान कर प्रोत्साहित करना।

अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए आवश्यक पात्रता योग्यता

  • अभ्यर्थी राजस्थान राज्य का मूल निवासी हो।
  • अभ्यर्थी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/विशेष पिछड़ा वर्ग/अन्य पिछड़ा वर्ग बी.पी.एल. (स्टेट बी.पी.एल. सहित) / सामान्य वर्ग बीपीएल (स्टेट बीपीएल सहित) परिवार का सदस्य हो।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं विशेष पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी के माता-पिता/अभिभावकों की वार्षिक आय (अभ्यर्थी की आय को सम्मिलित करते हुये यदि है तो) 2.50 लाख (दो लाख पचास हजार रूपये) से अधिक न हो।
  • अभ्यर्थी द्वारा प्रतियोगी परीक्षा का निर्धारित चरण उतीर्ण कर लिया गया हो।
  • राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य एंव अधीनस्थ सेवा (संयुक्त प्रतियोगी) परीक्षा में पूर्व से राजकीय सेवा में कार्यरत नहीं हो।
  • अभ्यर्थी द्वारा प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर सूचीबद्ध शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश ले लिया हो।

अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट

अनुप्रति कोचिंग योजना 2025 के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स इस प्रकार हैं-

  • आवेदक को यूआईडी कार्ड की आवश्यकता है,
  • निवास प्रमाण पत्र की प्रमाणित प्रति,
  • आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता है,
  • जाति प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस के लिए ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट की प्रमाणित प्रति,
  • प्रतियोगी परीक्षा के विभिन्न चरणों में पास होने के प्रमाण पत्र की प्रमाणित प्रति,
  • प्रवेश परीक्षा पास करने और शिक्षण संस्थान में प्रवेश के प्रमाण पत्र की प्रमाणित प्रति,
  • शपथ पत्र,
  • मोबाइल नंबर,
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

अनुप्रति कोचिंग योजना के लाभ

  • इस योजना का लाभ राजस्थान के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, और गरीब वर्ग के छात्रों को प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन के रूप में इन छात्रों को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • अनुप्रति योजना राजस्थान 2025 के अंतर्गत, आरपीएससी (RPSC) राजस्थान लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं (आईआईटी, आईआईएम, एआईएमएस, एनआईटी, एनएलयू) में छात्रों को 50,000 रुपये की प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित आरपीएमटी/आरपीईटी में सफल होने के बाद, और राजकीय मेडिकल/इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश के बाद, अभ्यर्थियों को 1,000 रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।

अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए सिलेक्शन प्रक्रिया

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2025 के अंतर्गत, उम्मीदवारों का चयन उनके 10वीं या 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

इस योजना में प्रत्येक जिले के लिए एक निर्धारित लक्ष्य होगा। इस लक्ष्य के अनुसार, चयनित विद्यार्थियों को कोचिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत, लाभार्थी में कम से कम 50% छात्र होंगे।

अनुप्रति योजना में कौन कौन सी कोचिंग शामिल है?

राजस्थान लोक सेवा आयोग की पे मैट्रिक्स लेवल 10 या इससे ऊपर की परीक्षाएं एवं राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की पे मैट्रिक्स 5 जैसे ऊपर की परीक्षा के लिए लाभ दिया जाएगा। सिविल सेवा परीक्षा, आरएएस एग्जाम, राजस्थान लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा, सब इंस्पेक्टर, रीट, कॉन्स्टेबल परीक्षा, इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, मेडिकल प्रवेश परीक्षा, क्लैट परीक्षा सहित विभिन्न भर्तियों में मिलेगा। 

नीचे दी गई सभी भर्ती परीक्षाओं से संबंधित कोचिंग संस्थान इस अनुप्रति कोचिंग योजना में शामिल है।

  • संघ लोकल सेवा आयोग
    • सिविल सेवा परीक्षा, राजस्थान लोक सेवा आयोग
    • RAS एवं RPSC परीक्षा
    • SI एवं 3600 ग्रेड पे या पे मैट्रिक्स लेवल 10 से ऊपर की अन्य परीक्षा
    • REET
  • राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग
    • ग्रेड पे 2400 या पे मैट्रिक् लेवल 5 से ऊपर की परीक्षा
    • कांस्टेबल परीक्षा
  • प्रवेश परीक्षाएं
    • इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा
    • मेडिकल प्रवेश परीक्षा

अनुप्रति कोचिंग योजना में कितने रुपए मिलते हैं?

  • प्रोफेशनल/तकनीकी पाठ्यक्रमों में राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थानो (योजना में सूचीबद्ध संस्थाओं) जैसे आई.आई.टी, आई.आई.एम., ए.आई.आई.एम, एन.आई.टी. एन.एल.यू., आदि प्रवेश परीक्षा में सफल होने तथा संस्थान में प्रवेश लेने के उपरांत अभ्यर्थी को देय प्रोत्साहन की राशि रूपये 40,000 से 50,000/- रूपये।
  • राजस्थान सरकार द्वारा स्थापित राजकीय मेडिकल इंजीनियरींग कॉलेज आर.पी.एम. टी./आर.पी.ई.टी में सफल होने तथा राजकीय संस्थान में प्रवेश लेने के उपरान्त अभ्यर्थी को देय प्रोत्साहन राशि 10,000/- रूपये।
Anuprati Coaching Yojana 2025 Last Date
Anuprati Coaching Yojana 2025 Last Date

अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए प्रोत्‍साहन राशि

विवरणऑल इंडिया परीक्षा के लिए प्रोत्‍साहन राशिRPSC की परीक्षाओं के लिए देय प्रोत्‍साहन राशि
प्री परीक्षा पास करने पर65,000/-25,000/-
मुख्‍य (मेन) परीक्षा उत्‍तीर्ण करने पर30,000/-20,000/-
साक्षात्‍कार / अंतिम रूप से चयनित होने पर।5,000/-5,000/-
टोटल1,00,000/-50,000/-

अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान के वे सभी इच्छुक उम्मीदवार जो मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर योजना का लाभ उठाना चाहते है उन्हें नीचे दी गई आवेदन प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा।

  • पहले आपको राजस्थान एसएसओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उन अभ्यर्थियों के लिए जिनकी एसएसओ आईडी नहीं है, उन्हें रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके अपनी एसएसओ आईडी बना सकते हैं।
  • एसएसओ आईडी में लॉगिन करने के बाद, आपको SJMS SMS एप्लीकेशन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर, आपको सीएम अनुप्रति कोचिंग योजना के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद, आपको इस स्कीम में अनुप्रति कोचिंग का चयन करना होगा और लॉगिन टाइप में स्टूडेंट का चयन करना होगा।
  • इसके बाद, आपको “Applicant Profile” पर क्लिक करना होगा और सभी आवश्यक जानकारी को सही-सही भरना होगा।
  • आपको मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र को अपलोड करना होगा।
  • फिर, “Applicant Details” में अनुप्रति कोचिंग स्कीम के आगे “Apply for Scheme” पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद, आपको अपने परीक्षा और संस्थान या कोचिंग का चयन करना होगा। फिर, संबंधित परीक्षा के दस्तावेज़ों को अपलोड करना होगा।
  • अवधि समाप्त होने के बाद, आपको “Application List” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आप अपने आवेदन का स्थिति जांचने के लिए “Apply Content Status” पर क्लिक कर सकते हैं।
  • आप अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख सकते हैं।

अनुप्रति फ्री कोचिंग योजना मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड प्रक्रिया

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2025 की मेरिट लिस्ट जारी की गई है। इस सूची में चयनित अभ्यर्थियों के नाम, आवेदन आईडी, पिता का नाम, परीक्षा का प्रकार, श्रेणी, प्राप्त प्रतिशत और संबंधित बोर्ड/विश्वविद्यालय की जानकारी शामिल है।

Anuprati coaching yojana 2025 merit list pdf download करने के लिए, आपको राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहाँ ‘Anuprati Coaching Yojana Merit List’ शीर्षक के अंतर्गत नवीनतम अधिसूचना अनुभाग में संबंधित लिंक मिलेगा। इस लिंक पर क्लिक करके मेरिट सूची को PDF प्रारूप में डाउनलोड किया जा सकता है।

ध्यान दें कि मेरिट सूची परीक्षा के प्रकार, श्रेणी और जिले के अनुसार जारी की जाती है। इसलिए, सुनिश्चित करें कि आप अपने अनुसार सही सूची डाउनलोड कर रहे हैं।

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए, आप सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम संशोधित गाइडलाइन पीडीएफ देख सकते हैं।

CM Anuprati Coaching Yojana: Imp Links
Merit List
Merit List 2nd Link
Notification
Apply Online
Last Date Notice
Website

other >>>

AICTE Free Laptop Yojana 2025Rail Kaushal Vikas Yojana 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Sanjay

I am Sanjay Verma from Rajasthan, with a passion for writing about state and central government schemes. I have approximately four years of experience in this field and have been contributing to the government schemes section of YojanaON.com since April 2024.

Leave a Comment