PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2024: पीएम मुफ्त बिजली योजना के लिए आवेदन शुरू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2024

पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के तहत सरकार रूफटॉप सोलर सिस्‍टम लगाने पर सब्सिडी देगी। शुरूआत में PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana का लाभ देश के एक करोड़ परिवारों को दिया जाएगा। सोलर पैनल से गरीब परिवारों को 300 यूनिट तक फ्री बिजली मिलेगी। इस योजना के लिए आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना 2024

सरकार ने आम लोगों को हर महीने 300 यूनिट तक Free Electricity देने के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत 1 करोड़ परिवारों को लाभ दिया जाएगा। नई स्‍कीम के तहत sunroof Solar System लगाने वाले लोगों को सब्सिडी जारी किया जाएगा। इस योजना के तहत कम से कम 30 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। 

योजना का नामपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
लाभार्थीदेश के नागरिक
उद्देश्य1 करोड़ लोगों के घर की छत पर सोलर पैनल लगाना
लाभ300 यूनिट फ्री बिजली
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटpmsuryaghar.gov.in

पीएम सूर्य घर योजना क्या है?

प्रधानमंत्री के द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है जिसके तहत हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का लक्ष्य मुफ्त बिजली प्रदान करके देश के एक करोड़ घरों को रोशन करना है। 

इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा 75000 करोड रुपए से अधिक का निवेश किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत लोगों के घरों पर सोलर पैनल लगवाए जाएंगे।

पीएम सूर्य घर योजना का उद्देश्य

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का मुख्य उद्देश्य देश के एक करोड़ परिवारों को 300 यूनिट मुफ़्त बिजली को प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत, सब्सिडी सीधे बैंक खाते में जमा की जाएगी, जिससे लाभार्थी को योजना के लाभ का उपयोग करने में सहायता मिलेगी।

पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के लिए पात्रता

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित पात्रता मानदंड को पूरा करना आवश्यक है:-

  • आवेदन कर्ता भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक की पारिवारिक आय 150,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाले के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • परिवार का कोई भी सदस्य की आयकर दाता नहीं होनी चाहिए।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए आयु सीमा

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए आवेदक कि उम्र 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए।

पीएम सूर्यघर मुफ़्त बिजली योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

यदि कोई व्यक्ति पीएम सूर्यघर मुफ़्त बिजली योजना का पात्र बनना चाहता है तो उसके पास निम्नलिखित ज़रूरी दस्तावेज होना अनिवार्य है:-

  • आधार कार्ड
  • मूलनिवासी प्रमाण पत्र
  • बिजली का बिल
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल न.
  • शपथ पत्र
  • इनकम का सर्टिफिकेट

PM सूर्य घर फ्री बिजली योजना के लाभ

यह योजना केवल घरों को रोशन करने के लिए नहीं है, बल्कि यह सूर्य की ऊर्जा को अपनाने के तेज और किफ़ायती तरीक़े के बारे में भी है। इस योजना का लक्ष्य है भारत के घरों पर वित्तीय बोझ को कम करना और पर्यावरणीय स्थिरता में भी योगदान देना। योजना से जुड़े लाभ निम्नलिखित है:

  • इस योजना के तहत लाखों लोगों को लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • प्रतिमाह 300 यूनिट बिजली मुफ्त उपलब्ध होगी।
  • सरकार द्वारा सोलर पैनल की खरीद के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • बैंकों से सोलर पैनल की खरीद के लिए लोन प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा सहायता और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना कि विशेषता

  • इस योजना के लाभार्थियों को भारी रियायती बैंक ऋण तक की  पहुंच के साथ-साथ सीधे उनके बैंक खाते में सब्सिडी मिलेगी, जिससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि व्यक्तियों पर लागत का कोई बोझ नहीं हो।
  • जमीनी स्तर पर इस योजना की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों को अपने अधिकार क्षेत्र में छत पर सौर प्रणाली की स्थापना के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • ग्राहकों तथा शहरी स्थानीय निकायों और वित्तीय संस्थानों सहित प्रत्येक हितधारकों को एक राष्ट्रीय ऑनलाइन पोर्टल के साथ एकीकृत किया जाएगा जो की  आवेदन और निष्पादन प्रक्रिया को स्ट्रीम करेगा।
  • बिजली के बिल में कमी के साथ साथ इस योजना से रोजगार भी  पैदा होंगे,  साथ ही आय के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा और कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कटौती भी होने की उम्मीद है।

PM सूर्य घर फ्री बिजली योजना सब्सिडी राशि

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2024 के तहत सरकार सोलर पैनल स्थापित करने के लिए इस प्रकार से सब्सिडी प्रदान करेगी:-

  • 2 किलोवाट तक – प्रति किलोवाट 30,000 रुपये
  • 3 किलोवाट तक की अतिरिक्त क्षमता के लिए – प्रति किलोवाट 18,000 रुपये
  • 3 किलोवाट से अधिक प्रणालियों के लिए सब्सिडी – अधिकतम 78,000 रुपये

पीएम सूर्य घर फ्री बिजली योजना 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया

जो भी पात्र आवेदक अपने घर के छत पर सोलर सिस्टम लगवाने के लिए PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना चाहते हैं, वे निम्नलिखित चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:-

  • सबसे पहले, PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmsuryaghar.gov.in पर जाएं।
  • साइडबार के होम पेज पर, PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना 2024 ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।
  • अब आपकेसामने आवेदन फॉर्म खुलेगा। सभी आवश्यक जानकारी को सही-सही भरें।
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद, सभी आवश्यक दस्तावेज़ों की डिजिटल कॉपी अपलोड करें।
  • सभी जानकारी और दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद, सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • फॉर्म सबमिट होने के बाद, आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट ले सकते हैं।

PM Surya Ghar Yojana 2024: Link

PM Surya Ghar Yojana 2024: Link
Apply Online
Subsidy
PM Surya Ghar

Other Yojana >>>

PM Vishwakarma Yojana 2024Rail Kaushal Vikas Yojana 2024
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Sanjay

I am Sanjay Verma from Rajasthan, with a passion for writing about state and central government schemes. I have approximately four years of experience in this field and have been contributing to the government schemes section of YojanaON.com since April 2024.

Leave a Comment